वर्गीकरण (Classification) रीजनिंग क्या है शार्ट ट्रिक्स
(A) शब्दों का वर्गीकरण
(B) अक्षर या अक्षर समूह का वर्गीकरण
(C) संख्याओं का वर्गीकरण
(A) शब्दों का वर्गीकरण
इसके अन्तर्गत हमें कुछ शब्द दिए जाते है | जिनमें से एक शब्द ऐसा होता है जो शेष शब्दों से अलग अथवा भिन्न होता है, इसी भिन्न शब्द को दिए विकल्पों में से चुनना होता है |
हम यहाँ कुछ महत्वपूर्ण वर्गीकरण की तालिका दे रहें है, जो शब्दों के वर्गीकरण पर आधारित प्रश्नों को हल करने में आपकी सहायता करेंगी
जन्तु | |
स्तनपायी | मानव, गाय, भैस, चमगादड़, चूहा |
उभयचर | मगरमच्छ, कछुआ, घड़ियाल, मेढ़क |
सरीसृप | साँप, छिपकली, मगरमच्छ |
मछली | स्टारफिस, समुद्री घोड़ा, हिलसा, हांगर (शार्क), बाराकुडा |
शाकाहारी | गाय, भैंस, हाथी, घोड़ा, गधा, भेड़, बकरी |
मांसाहारी | कुत्ता, बिल्ली, शेर, लोमड़ी, चीता |
पक्षी | |
शाकाहारी | तोता, कबूतर, मैना, कोयल |
मांसाहारी | चील, गिद्ध, कौआ |
उड़ने वाले | चील, तोता, कबूतर, मैना, कौआ |
नहीं उड़ने वाले | कीवी, मुर्गा |
फसल | |
खाद्यान्न | गेहूं, चावल, जौ, मक्का, बाजरा |
नकदी | जूट, कपास, तम्बाकू, गन्ना |
रबी | गेहूं, चना, जौ, राई, सरसों, सोयाबीन |
खरीफ | चावल, मक्का, ज्वार, बाजरा, मूंग, कपास, गन्ना, मुगफली |
जायद | ककड़ी, खीरा, तरबूज, खरबूजा |
फल | |
रसदार | अनार, अंगूर, नारंगी, सेब, मुस्म्मी, आम, अनन्नास, चेरी, जामुन, पपीता |
सूखा | काजू, छुआरा बादाम, अखरोट, किशमिश, मुनक्का |
मसाले | |
सूखा | धनिया, हल्दी, मिर्च, जीरा, तेजपत्ता, काली मिर्च, दालचीनी, इलायची, लौंग |
गीला | अदरक, प्याज, लहसुन, हरीमिर्च |
सब्जी | |
रेशेदार | सेम, बीन्स, सहजन, बोरो |
हरी | फूलगोभी, पत्तागोभी, करेला, परवल, मटर, लौकी |
माह | |
30 दिन वाले | अप्रैल, जून, सितम्बर, नवम्बर, |
31 दिन वाले | जनवरी, मार्च, मई, जुलाई, अगस्त, अक्टूबर, दिसम्बर |
28 दिन वाले 29 दिन वाले | फरवरी (साधारण वर्ष में 28 दिन तथा लीप वर्ष में 29 दिन) |
शरीर के अंग | |
बाह्य अंग | मुंह, नाक, कान, आँख, हाथ, पैर, अंगुली |
भीतरी अंग | कंठ, फेफड़ा, हृदय, प्लीहा, लीवर |
बीमारी | |
जीवाणु से (By Becteria) | टिटनेस, निमोनिआ, टायफायड, डिप्थीरिया, प्लेग, हैजा, काली खासी, कोढ़, क्षय रोग |
विषाणु से (By Virus) | इन्फ्लूएंजा, एड्स, रैबिस, मिसिल्स, चिकेनपाक्स, मम्स, डेंगू, पीला बुखार, वार्ट, जीका बुखार, पोलियो, चेचक |
प्रोटोजोआ से (By Protozoa) | पायरिया, कालाजार, मलेरिया, पेचिस, निद्रा रोग |
विटामिन की कमी से | सूखा रोग, रतौधी स्कर्वी |
सब्जी/मसाला | |
जमीन के अन्दर | आलू (आलू एक तना है), गाजर, मूली, चूकंदर, (ये तीनों जड़ हैं) अदरक, प्याज, लहसून, हल्दी |
जमीन के बाहर | बैगन, मटर, टमाटर, गोभी, कटहल |
अन्तरिक्ष | |
ग्रह | बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, वरुण, अरुण |
उपग्रह | चन्द्रमा |
विज्ञान | |
शाखाएँ | भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, जन्तु विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान |
उपकरण | फैदोमीटर, हाइग्रोमीटर, थर्मामीटर, सिस्मोटीर, एमीटर, लैक्टोमीटर, बैरोमीटर |
राशि | कार्य, ऊर्जा, ऊष्मा, शक्ति, बल, आवृत्ति |
मात्रक (इकाई) | वोल्ट, कैलोरी, एम्पीयर, हर्ट्ज, जूल |
गणित | |
शाखाएँ | रेखागणित, बीजगणित, अंकगणित, त्रिकोणमिति |
भारत | |
केन्द्र शासित प्रदेश (7 केंद्र शासित प्रदेश हैं) | दिल्ली, पाण्डिचेरी, दमन एवं दीव, चण्डीगढ़, अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह, दादर एवं नागर हवेली, लक्षद्वीप |
राज्य (प्रदेश) (भारत में 29 राज्य हैं) | उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखण्ड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात इत्यादि | |
वाद्य यंत्र | |
मुंह से बजने वाले | माउथ आर्गन, बाँसुरी |
हाथ से बजने वाले | बायलिन, पियानो, हारमोनियम, गिटार, सितार, एकतारा, तबला, ढोलक |
तार वाले | गिटार, सितार, एकतारा, वीणा, वायलिन |
आकृतियाँ | |
द्विवियामी (Two dimension) | आयत, वर्ग, वृत्त, त्रिभुज |
त्रिवियामी (Three dimension) | शंकु, घन, घनाभ, गोला |
खेल | |
घर के अंदर खेले जाने वाले (Indoor games) | स्नूकर, बिलियर्ड, टेबल-टेनिस |
बाहर मैदान में खेले जाने वाले (Outdoor games) | बेडमिंटन, हॉकी, क्रिकेट, फ़ुटबाल, कबड्डी |
उदाहरण-1:-
(A) तबला
(B) तानपुरा
(C) सरोद
(D) सितार
व्याख्यात्मक हल:- तानपुरा, सरोद और सितार तार से बने वाद्ययंत्र हैं, जबकि तबला चमड़े से बना होता है | अत: चारो में तबला भिन्न अथवा अलग है | इसलिए Option (A) तबला, सही होगा |
उदाहरण-2:-
(A) साँप
(B) व्हेल
(C) मगरमच्छ
(D) छिपकली
उदाहरण-3:-
(A) चना
(B) जौ
(C) गेंहूँ
(D) मूंग
व्याख्यात्मक हल:- चना, जौ तथा गेहूं रबी की फसले हैं, जबकि मूंग खरीफ की फसल है | अत: मूंग चारों में भिन्न है, इसलिए Option (D) मूंग सही होगा |
उदाहरण-4:-
(A) जुलाई
(B) अगस्त
(C) सितम्बर
(D) अक्टूबर
व्याख्यात्मक हल:- जुलाई, अगस्त और अक्टूबर तीनों महिने 31 दिन के होते हैं, जबकि सितम्बर 30 दिन का होता है | अत: सितम्बर चारो में भिन्न है, इसलिए Option (C) सितम्बर, सही होगा |
उदाहरण-5:-
(A) पत्थर
(B) चूना
(C) सीमेन्ट
(D) मकान
व्याख्यात्मक हल:- मकान को छोड़कर बाकी तीनो पत्थर, चूना और सीमेंट मकान बनाने की सामग्री है | अत: मकान चारों में भिन्न है, इसलिए Option (D) मकान सही होगा |
(B) अक्षर या अक्षर समूह का वर्गीकरण
इसके अन्तर्गत कुछ अक्षर अथवा अक्षरों के समूह दिए जाते हैं जिनमें से एक को छोड़कर शेष सभी किसी प्रकार से समान होते हैं | भिन्न अक्षर अथवा अक्षर समूह को उत्तर के रूप में चुनना होता है |
Note- प्रश्नों को तेजी हल करने के लिए अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर की स्थिति (अक्षरों का क्रमांक) भली भांति याद होना चाहिए |
उदाहरण -1:-
(A) FIHG
(B) CGEF
(C) JMLK
(D) VYXW
व्याख्यात्मक हल-
अतः चारों में विकल्प (B) भिन्न है |
उदाहरण -2:-
(A) DWHS
(B) BYDW
(C) CWFS
(D) EVJQ
व्याख्यात्मक हल-
विकल्प (C) में दोनों जोड़े एक दूसरे के विपरीत नहीं हैं | अत: Option (C) सही होगा |
उदाहरण -3:-
(A) E
(B) O
(C) P
(D) U
व्याख्यात्मक हल- E, O और U Vowels (स्वर ) हैं, जबकि P Consonant (व्यंजन) है | अत: Option (C) सही होगा |
उदाहरण -4:-
(A) CEAR
(B) TEAR
(C) FEAR
(D) WEAR
व्याख्यात्मक हल- यदि आप ध्यान से देखे तो पहले अक्षर समूह CEAR को छोड़कर बाकी तीनों अक्षर समूह एक सार्थक शब्द का निर्माण करते हैं | अत: Option (A) सही होगा |
(C) संख्याओं का वर्गीकरण
इसके अन्तर्गत हमे विकल्पों के रूप में संख्याएं दी जाती हैं जिनमे से एक को छोड़कर बाकी संख्याएं किसी विशेष गुण के कारण समान होती है | हमे उस विकल्प को चुनना होता है, जो सबसे अलग होता है |
उदाहरण -1:-
(A) 1629
(B) 3418
(C) 2349
(D) 1834
व्याख्यात्मक हल- संख्या 1629, 3418 और 2349 के प्रारम्भ के तीन अंको का योग अन्तिम अंक के बराबर है ,जबकि संख्या 1834 के प्रारम्भ के तीन अंको का योग अंतिम अंक के बराबर नहीं होता है |
- 1629 ⇒ 1+6+2 = 9
- 3418 ⇒ 3+4+1 = 8
- 2349 ⇒ 2+3+4 = 9
- 1834 ⇒ 1+8+3 ≠4
इसलिए Option (D) 1834 सही होगा |
उदाहरण -2:-
(A) 484
(B) 529
(C)625
(D) 566
व्याख्यात्मक हल- 484, 529 और 625 क्रमश: 22, 23 और 25 का वर्ग है , जबकि 566 किसी का वर्ग नहीं है | अत: विकल्प (D) सही है |
उदाहरण -3:-
(A) 45, 6, 7
(B) 15, 3, 4
(C) 35, 5, 6
(D) 23, 4, 5
व्याख्यात्मक हल- यदि आप चारों Option को ध्यान से देखें तो Option (C) को छोड़कर प्रत्येक समूह में अंतिम दो अंकों का गुणा करके तीन जोड़ने पर पहला अंक प्राप्त हो रहा है |
(A) 6×7+3 = 45
(B) 3×4+3 = 15
(C) 5×6+3 ≠ 45
(D) 4×5+3 = 23
अत: Option (C) सही है |
उदाहरण -4:-
(A) 11
(B) 13
(C) 15
(D) 17
व्याख्यात्मक हल- 15 को छोड़कर अन्य सभी Prime Number है | अत: Option (C) सही होगा |
Note- Prime Number उस संख्या को कहते हैं, जो केवल 1 से और स्वयं से पूर्ण विभाजित हो |
उम्मीद करता हूँ कि आप लोगो को वर्गीकरण (Classification) रीजनिंग क्या है शार्ट ट्रिक्स अच्छे से समझ आया होगा।
ConversionConversion EmoticonEmoticon