रक्त सम्बंधित (Blood Relation)
रक्त सम्बंधित (Blood Relation)रीजनिंग के अन्तर्गत पूछे जाने वाले प्रश्न पारिवारिक सम्बन्धों पर आधारित होते हैं | प्रश्न में हमे किन्ही दो या तीन व्यक्तियों के सम्बन्ध में एक विवरण (Statement) दिया जाता है | इस विवरण के आधार पर कुछ रिश्तों से सम्बन्धित प्रश्नों को पूछा जाता है | प्रश्न तेजी से हल करने के लिए हमे सभी प्रकार के पारिवारिक रिश्तों का पूरा ज्ञान होना चाहिए |
रक्त सम्बंधित महत्वपूर्ण विन्दु
हम नीचे कुछ महत्वपूर्ण पारिवारिक रिश्तों और उनके नामों की list दे रहे हैं जो प्रश्नों को हल करने में आपकी मदद करेगी –
खून का रिश्ता | नाम |
माँ या पिता का पुत्र | भाई (brother) |
माँ या पिता की पुत्री | बहन (sister) |
माँ का भाई | मामा (Maternal uncle) |
पिता का छोटा भाई | चाचा (uncle) |
पिता का बड़ा भाई | ताऊ (uncle) |
माँ की बहन | मौसी (aunt) |
पिता की बहन | बुआ (aunt) |
बुआ का पति | फूफा (uncle) |
माँ का पिता | नाना (Maternal grand father) |
पिता का पिता | दादा (Grand father) |
माँ की माता | नानी (Maternal grand mother) |
पिता की माता | दादी (Grand mother) |
पुत्र की पत्नी | पुत्रवधु या बहू (daughter-in-law) |
पुत्री का पति | दामाद (son-in-law) |
पत्नी की बहन | साली (sister-in-law) |
पति की बहन | ननद (sister-in-law) |
पत्नी का भाई | साला (brother-in-law) |
पति का भाई | ज्येष्ठ (brother-in-law) |
पति का छोटा भाई | देवर (brother-in-law) |
भाई का पुत्र | भतीजा (nephew) |
भाई की पुत्री | भतीजी (niece) |
पत्नी/पति का पिता | श्वसुर (father-in-law) |
पत्नी/पति की माता | सास (mother-in-law) |
चाचा/ताऊ का लड़का | भाई (cousin) |
चाचा/ताऊ की लड़की | बहन (cousin) |
छोटी बहन का पति | बहनोई (brother-in-law) |
बड़ी बहन का पति | जीजा (brother-in-law senior) |
छोटे भाई की पत्नी | भाई-बहू (sister-in-law) |
बड़े भाई की पत्नी | भाभी (sistr-in-law) |
लड़के/लड़की का लड़का | पोता या नाती/पौत्र (grand son) |
पोते की पत्नी | पतोह (grand daughter-in-law) |
लड़के/लड़की की लड़की | पोती या नतिनी /पौत्री (grand daughter) |
नाती/पोता का लड़का/लड़की | परपोता/परपोती (great grand son/daughter) |
भाई/बहन का पुत्र/पुत्री | भतीजा/भतीजी/भांजा/भांजी (nephew /niece) |
रक्त सम्बंधित प्रश्न
प्रश्न-1:- अमित, राहुल का बेटा है, राहुल की बहन सारिका को एक बेटा सोनू तथा एक बेटी रीता है, राजा, सोनू का मामा है | रीता, राजा से किस प्रकार सम्बन्धित है ?
(A) बहन
(B) पुत्री
(C) भांजी
(D) इनमें से कोई नहीं
अतः रीता, राजा की भांजी है |
प्रश्न-2:- A तथा B भाई है, C तथा D बहनें हैं, A का पुत्र D का भाई है, तो B किस प्रकार D से सम्बन्धित है ?
(A) पिता
(B) भाई
(C) दादा
(D) चाचा
अतः B, D का चाचा है |
प्रश्न-3:- A तथा B विवाहित दंपत्ति है | X तथा Y भाई है और X, A का भाई है तो Y का B से क्या रिश्ता है ?
(A) भाई
(B) चचेरा भाई
(C) बहनोई या साला
(D) कोई नहीं
यहाँ A और B में पति-पत्नी का सम्बन्ध है | अतः Y, B का या तो साला या बहनोई होगा |
प्रश्न-4:- A और B बच्चें हैं C के | यदि C माता है B की, किन्तु A पुत्री नहीं है C की तो C और A में क्या सम्बन्ध है ?
(A) भतीजा और चाची
(B) भाई और बहन
(C) माता और पुत्र
(D) भतीजी और चाची
अतः C और A के बीच माता-पुत्र का सम्बन्ध होगा |
प्रश्न-5:- एक व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए राम ने कहा, “उसका एकमात्र भाई मेरी बेटी के पिता का पिता है |” वह व्यक्ति राम से किस तरह सम्बन्धित है ?
(A) दादा
(B) पिता
(C) साला
(D) चाचा
ब्याख्यात्मक हल -(D):-
राम की बेटी के पिता का पिता ⇒ राम का पिता जो उस व्यक्ति का भाई है | अर्थात् वह व्यक्ति राम का “चाचा” होगा |
प्रश्न-6:- एक तस्वीर की ओर इशारा करते हुए सोनी बोली, “वह मेरे चाचा की पुत्री का भाई है |” तस्वीर का पुरुष, सोनी से किस प्रकार सम्बन्धित है ?
(A) चाचा
(B) चचेरा भाई
(C) बहनोई
(D) पुत्र
ब्याख्यात्मक हल -(B):-
तस्वीर (वह) मेरे चाचा की पुत्री का भाई = सोनी का चचेरा भाई |
आपको रक्त सम्बंधित (Blood Relation)रीजनिंग ट्रिक्स अध्याय कैसा लगा हमें कमेंट करे। यदि इससे सम्बंदित कोई प्रश्न है तो हमें उसे भी कमेंट में पूछ सकते है।
ConversionConversion EmoticonEmoticon